55 किमी तीसरी लाइन से मजबूत हुआ उत्तर मध्य रेलवे का नेटवर्क
प्रयागराज, अप्रैल 6 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर मध्य रेलवे ने वर्ष 2025-26 में आधारभूत संरचना विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने सोमवार को बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में 52.35 किलोमीटर रेलखंड का दोहरीकरण कार्य पूरा किया गया, जबकि 55.266 किलोमीटर तीसरी लाइन का निर्माण भी पूर्ण किया गया। इसके साथ ही 27 किलोमीटर गेज कन्वर्ज़न का कार्य भी संपन्न किया गया, जिससे रेल नेटवर्क की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।रेल संचालन को अधिक सुरक्षित और प्रभावी बनाने के लिए 270 किलोमीटर रेलखंड पर कवच प्रणाली लागू की गई है और 520 रूट किलोमीटर पर लोको ट्रायल भी सफलतापूर्वक पूरा किया गया। इससे ट्रेनों की सुरक्षित आवाजाही और समयपालनता में सुधार की उम्मीद है। सिग्नलिंग व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.