गोरखपुर, फरवरी 8 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा थाना क्षेत्र के हाईवे किनार खड़े ट्रक से 50 से 55 कार्टून सरसों तेल चोरी हो गया है। ट्रक चालक ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराई है। इटावा जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के बहेड़ा निवासी राहुल कुमार ने पुलिस को बताया कि 4 फरवरी को ग्वालियर से बैल कोल्हू ब्रांड का सरसों तेल लोड कर बिहार के चटपटिया के लिए रवाना हुए। 6 फरवरी की रात करीब 2 बजे वह तेनुआ टोल प्लाजा के पीछे ट्रक खड़ा कर भोजन-पानी करने चला गया। कुछ देर बाद आगे बढ़ने पर दूसरे ट्रक चालक ने बताया कि गाड़ी की रस्सी कटी हुई है। ट्रक रोककर जांच की तो करीब 50 से 55 कार्टन सरसों तेल गायब मिले।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.