फतेहपुर, अप्रैल 6 -- फतेहपुर। दोआबा क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को हाईटेक बनाने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। जिले के 55 प्रमुख अस्पतालों में इसी महीने आभा आईडी कार्ड बनाने की प्रक्रिया युद्धस्तर पर शुरू की जाएगी। इस सुविधा के लागू होने के बाद मरीजों को अपनी पुरानी मेडिकल फाइलें और पर्चे साथ लेकर चलने की परेशानी से राहत मिलेगी। आभा आईडी कार्ड एक डिजिटल हेल्थ लॉकर की तरह काम करेगा, जिसमें मरीज की बीमारियों का इतिहास, जांच रिपोर्ट, दवाइयां और टीकाकरण का पूरा रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा। मरीज जब भी किसी सरकारी या निजी अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचेगा, डॉक्टर उसकी आईडी के जरिए उसका पुराना मेडिकल डेटा तुरंत देख सकेंगे। इससे इलाज की प्रक्रिया आसान होगी और समय की भी बचत होगी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यह सुविधा केवल जिला अस्पताल त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.