हरदोई, मार्च 9 -- सवायजपुर, संवाददाता। तहसील क्षेत्र के डीसीएम श्रीराम शुगर मिल रूपापुर इकाई में सोमवार को 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर चीनी मिल के महाप्रबंधक संजीव तोमर ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इंजीनियरिंग हेड संजय सिंह, मानव संसाधन विकास विभाग के प्रमुख अनुराग तोमर, सेफ्टी हेड योगेंद्र कुमार,समीर चौधरी, अजय सिंह, विनोद सिंह और अभिजीत सेन गुप्ता सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...