54376 हेक्टेयर घटा धान का रकबा, तिलहन और दलहन का बढ़ा
गाजीपुर, जून 15 -- गाजीपुर, संवाददाता। खरीफ की फसलों की बोआई के लिए शासन की ओर से तय किए गए लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए विभाग की ओर से तैयारी शुरू हो गयी है। किसानों को उनकी जरूरत के हिसाब से उर्वरक व बीज की व्यवस्था की जा रही है। जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि इस बार अप्रैल, मई और जून के पहले सप्ताह में ठीकठाक वर्षा भी हुई है। इससे खेतों में भरपूर नमी हो गई है। धान की नर्सरी की तैयारी व खाली खेतों में ढैंचा की बोआई किसान कर सकते है। शासन की ओर से दलहन के साथ श्रीअन्न का उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। गाजीपुर को दिए गए लक्ष्य में धान का क्षेत्रफल 129532 हेक्टेयर तय किया गया है। जबकि मक्का के लिए 3199, ज्वार के लिए 6232 व बाजरा के लिए 10908 व अन्य फसलों के लिए 9757 हेक्टेयर का लक्ष्य निर्धारित किया गया। दलहन और श्रीअन्न क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.