बस्ती, जून 20 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले में यूरिया खाद को लेकर सीडीओ सार्थक अग्रवाल काफी सख्त नजर आ रहे हैं। जिले के प्रत्येक साधन सहकारी समितियों एवं इफको सेवा केन्द्रों पर इफको यूरिया भेजवाने का निर्देश दिया है। सीडीओ के निर्देश पर पीसीएफ प्रबंधक कैलाश कुशवाहा ने अब तक 54 समितियों को पांच-पांच सौ बोरा इफको यूरिया भेजा है। पीसीएफ प्रबंधक कैलाश कुशवाहा ने बताया कि 2600 एमटी इंडो रामा प्रालि. नामक डीएपी व 1400 एमटी इफको यूरिया की रैक मिली है। जिसमे इंडो रामा डीएपी 285 एमटी बस्ती के समितियों को भेजी गई है। वहीं जिले को 1400 एमटी इफको यूरिया की रैक प्राप्त हुई है। जिसमें 54 साधन सहकारी समितियों पर यूरिया खाद भेजा जा चुका हैं। शेष बचे समितियों पर खाद भेजी जा रही है। पीसीएफ प्रबंधक ने बताया कि बसडीला, जोधीजोत, महुंआ डाबर, करमा पिपरा, कोठिल...