54 लाख की लागत से बना पानी टंकी वर्षो से पड़ा है बंद, विभाग की नहीं पड़ रही नजर
दुमका, अप्रैल 8 -- जामा, प्रतिनिधि। जामा प्रखंड अंतर्गत सिमरा पंचायत भवन के सामने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा लगभग 54 लाख रुपये की लागत से निर्मित पानी टंकी इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। जिस योजना का उद्देश्य गांव के करीब 200 से 250 परिवारों को शुद्ध एवं नियमित पेयजल उपलब्ध कराना था, वह योजना अब पूरी तरह से फेल होती नजर आ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि टंकी निर्माण के बाद शुरुआती दौर में करीब 20-25 घरों को कनेक्शन दिया गया और कुछ महीनों तक जलापूर्ति भी ठीक-ठाक रही। इससे लोगों में उम्मीद जगी थी कि अब वर्षों पुरानी पेयजल समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा। लेकिन यह खुशी ज्यादा दिनों तक टिक नहीं सकी।कुछ ही महीनों के बाद पाइपलाइन में जगह-जगह लीकेज की समस्या सामने आने लगी। धीरे-धीरे स्थिति ऐसी हो गई कि अब किसी भी घर तक पानी नहीं पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.