54 फीट कांवर के साथ निकली सत्य सनातन यात्रा
साहिबगंज, अगस्त 9 -- तीनपहाड़। बोरियो की 54 फीट सत्य सनातन कांवर यात्रा आकर्षण का केंद्र रही। शनिवार देर शाम बोरियो से श्रद्धालुओं का जत्था राजमहल के लिए रवाना हुआ। रविवार की अहले सुबह करीब चार बजे श्रद्धालुओं ने राजमहल उत्तरवाहिनी गंगा से जल उठाया और 54 फीट कांवर के साथ शिवगादी धाम के लिए निकल गए। राजमहल से होते हुए बभनगामा मोड़ स्थित निशुल्क सेवा शिविर पहुंची। यहां विश्राम करने के बाद कांवरिया जत्था रामचौकी और वृंदावन होते हुए बोरियो की ओर आगे बढ़ा, जहां से श्रद्धालु बरहेट स्थित शिवगादी बाबा राजेश्वर मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक करेंगे। यात्रा में टुनटुन साह, संतोष साह, सुमित साह, रामप्रसाद दत्त, अनंत रक्षित, मिथुन यादव, सुनील हरिजन, अमित कुमार, सरलजीत हरिजन सहित बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थी।पूरे यह भी पढ़ें- भोले के जयघोष से गूंज उठीं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.