जमशेदपुर, जुलाई 17 -- एमजीएम मेडिकल कॉलेज में एक वर्ष के लिए 54 जूनियर रेजिडेंट (नॉन-एकेडमिक) पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए बुधवार को साक्षात्कार भी ले लिया गया। खास बात तो यह है कि साक्षात्कार देने के बाद भी डेंटल के अभ्यर्थियों को यह नहीं पता है कि किस वर्ग के लिए कितने पदों पर चयन किया जाना है। इसी तरह एमबीबीएस छात्रों को भी यह नहीं पता है कि उनका चयन किस विभाग के लिए किया जाना है। भर्ती प्रक्रिया को लेकर अभ्यर्थियों में असमंजस की स्थिति है। उनका कहना है कि जारी विज्ञापन में यह स्पष्ट नहीं किया गया कि 54 पदों में से कितने एमबीबीएस अभ्यर्थियों के लिए हैं और कितने बीडीएस अभ्यर्थियों के लिए। वहीं, अबतक जारी होने वाले विज्ञापनों में बीडीएस और एमबीबीएस के पदों के साथ वर्गवार सीटों का भी स्पष्ट उल्लेख किया जाता रहा है। पहले निकाले गए व...