नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- दमदार साउंड और लंबी बैटरी लाइफ वाला ईयरबड्स चाहिए, तो OnePlus का नया ऑडियो डिवाइस आपके लिए परफेक्ट हो सकता है। ब्रांड अब OnePlus Buds Ace 3 को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कहा जा रहा है कि कंपनी इसे चीन में OnePlus Ace 6 Ultra स्मार्टफोन के साथ लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने इस फोन के डिजाइन और खास फीचर्स को टीज करना शुरू कर दिया है। हाल ही में जारी किए गए ऑफिशियल टीजर से पता चलता है कि इस आने वाले फोन के साथ OnePlus Buds Ace 3 ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) इयरफोन भी लॉन्च किए जाएंगे। इसके कुछ संभावित फीचर्स के बारे में भी जानकारी दी गई है। उम्मीद है कि इसमें पिछले मॉडल यानी Buds Ace 2 के मुकाबले कुछ अपग्रेड और इम्प्रूवमेंट्स देखने को मिलेंगे। Buds Ace 2 को दिसंबर 2024 में चीन में लॉन्च किया गया था।जल्द ...