54 घंटे बाद पांचालघाट से 10 किलोमीटर दूर मिला पवन का शव
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 17 -- फर्रुखाबाद। पांचालघाट गंगा में 15 अगस्त को डूबे लखीमपुर खीरी जनपद निवासी पवन पाल का शव करीब 54 घंटे बाद सोमवार को बरामद कर लिया गया। पुलिस, एनडीआरएफ टीम और जिला प्रशासन की लगातार तलाश के बाद शव पांचालघाट से करीब 10 किलोमीटर दूर हुसैनपुर नौखंडा गांव के सामने गंगा में मिला। शव मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। पवन पाल निवासी गांव फतेहपुर, जनपद लखीमपुर खीरी 15 अगस्त को गांव के करीब 65 लोगों के साथ पांचालघाट गंगा जल भरने आया था। इसी दौरान गंगा में स्नान करते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। यह भी पढ़ें- गंगा स्नान करते समय दो चचेरे भाई समेत चार डूबे घटना के बाद से ही पुलिस, एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश की जा रही थी। सोमवार को तलाश अभियान के दौरान पांचालघाट से करीब 10 किलोम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.