आरा, मार्च 3 -- शाहपुर, निसं। शाहपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश मालाकार ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस बल के साथ शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन के कोमल यादव के घर छापेमारी कर उसकी पत्नी निशा देवी के पास से 54 ग्राम हेरोइन और 49 हजार रुपये नगद बरामद किया है। पुलिस ने निशा देवी से पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत मे भेज दिया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। हीरोइन तस्करों पर नकेल कसने में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। इससे हेरोइन तस्करों में हड़कंप व्याप्त है। देशी शराब के साथ गिरफ्तार, गया जेल शाहपुर। थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश मालाकार ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस बल के साथ एन एच 922 पर बिलौटी के पास बाइक पर शराब लेकर जा रहे एक शराब तस्कर को दबोच लिया। पुलिस ने उसके पास से 120 लीटर देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने उक्त शराब और ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.