कटिहार, मई 31 -- कटिहार 37वीं बिहार राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2026 का आयोजन 5 से 7 जून 2026 तक डीपीएस स्कूल, भभुआ, जिला कैमूर में आयोजित होने जा रही है। इस राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बिहार के लगभग 28 जिलों का प्रतिनिधित्व होने की संभावना है। 54 खिलाड़ियों वाली कटिहार जिला ताइक्वांडो टीम की घोषणा कटिहार ताइक्वांडो एसोसिएशन के महासचिव शैलेंद्र सिन्हा के द्वारा किया गया। यह भी पढ़ें- 54 खिलाड़ियों वाली कटिहार जिला ताइक्वांडो टीम की घोषणाप्रतियोगिता की जानकारी 10 मई 2026 को खेल भवन, कटिहार में आयोजित 14वीं कटिहार जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को इस राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु चयनित किया गया था। कटिहार ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह (अंतर्राष्ट्रीय रेफ...