नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) हर दिन रैलियों में शामिल होती हैं और खूब पैदल चलती हैं। कुछ दिनों पहले प्रियंका गांधी एक लोहे के गेट पर भी चढ़ गई थीं और उसके बाद लोगों ने उनकी फिटनेस की तारीफ की थी। वह 54 साल की हो चुकी हैं लेकिन आज भी फिट और एक्टिव हैं। 54 साल की उम्र में महिलाओं के पैरों में दर्द होने लगता है और थकान लगती है, ऐसे में प्रियंका गांधी काफी फिट दिखती हैं। वह एक दिन में कई रैलियां कर लेती हैं और दो बच्चों की मां भी हैं। काम के साथ घर की जिम्मेदारियों और खुद को संभालना उनके लिए आसान नहीं होगा। इसके बाद भी प्रियंका अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखती हैं। चलिए उनके फिटनेस और डाइट रूटीन के बारे में जानते हैं।योग और वॉक से होती हैं सुबह की शुरुआत प्रियंका गांधी की सुबह योगा और टहलने से होती हैं...