मुंगेर, जुलाई 15 -- तारापुर,निज संवाददाता। श्रावणी मेला शुरू होने में महज 14 दिन शेष हैं। लेकिन पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से आए कांवरियों के जत्थे ने सुल्तानगंज की उत्तरवाहिनी गंगा से जल भरकर बाबा बैद्यनाथधाम की पैदल यात्रा शुरू कर दी है। बुधवार को तारापुर स्थित सरकारी धर्मशाला,गोगाचक के समीप 54 किलो वजनी सुसज्जित कांवर लेकर श्रद्धालु बोलबम का जयघोष करते हुए आगे बढ़ते दिखाई दिए। यात्रा के दौरान कांवरियों ने बताया कि अभी तक उन्हें सरकारी स्तर पर किसी भी सुविधा का लाभ नहीं मिला है। हालांकि मार्ग में विभिन्न विभागों के कर्मियों को तैयारियों में जुटा देखा गया। कई स्थानों पर सड़क पर गंगा की बालू और गिट्टी बिछाई गई है, जिससे पैदल चलने में कठिनाई हो रही है। तेज धूप के कारण बालू तप रहा है। पीएचईडी द्वारा मार्ग में लगाए गए चापाकलों की मरम्मत की ...