फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 22 -- फर्रुखाबाद। पुलिस की टीम ने ट्राली बैग में छिपाकर ले जा रहे गांजा समेत तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से 54 किलो गांजा बरामद किया गया है, जिसकी बाजार में कीमत 12.50 लाख रुपये है। पुलिस को इनसे जो जानकारी मिली है, उस पर पुलिस की टीम जांच कर रही है, जिससे इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों को पकड़ा जा सके। कंपिल थानाध्यक्ष नितिन चौधरी, एसओजी प्रभारी सचिन चौधरी और सर्विलांस प्रभारी संत कुमार की टीम ने पांच ट्राली बैग में छिपाकर गांजा ले जाते हुए आंबेडकर नगर नरकसा मोहल्ला निवासी अंकित शुक्ला, आयुष व नारायणपुर निवासी ओमजी को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि पुलिस की टीम ने मुखबिर की सूचना पर तीनों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए गांजा की कीमत 12 लाख 50 हजार रुपये है। उन्होंने ब...