पाकुड़, जुलाई 10 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। उपायुक्त मनीष कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय स्क्रीनिंग समिति की बैठक की। बैठक में कुल 54 कर्मियों को एमएसीपी का लाभ प्रदान करने का निर्णय लिया गया। जिसमें प्रधान सहायक, लिपिक, ग्राम सेविका व अनुसेवक शामिल हैं। विदित हो कि एमएसीपी का लाभ वैसे कर्मियों को दिया जाता है जिनकी संतोषप्रद सेवाकाल दस वर्ष पूरा हो चुका है। बैठक के दौरान जिन कर्मियों का संतोषप्रद सेवा 10 वर्ष पूरा हो गया था, उन्हें प्रथम एमएसीपी का लाभ, जिनका सेवा 20 वर्ष उन्हें द्वितीय एमएसीपी और जिनकी सेवा 30 वर्ष पूरा हो चुका था उन्हें तृतीय एमएसीपी का लाभ प्रदान किया गया हैं। साथ ही सेवा संपुष्टि के कुल 11 मामलों में 8 कर्मियो की सेवा संपुष्टि की गई। बैठक में अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, स्थापना उप समाहर्ता मनीष कुमार उपस्थित रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.