जहानाबाद, मार्च 14 -- घोसी नगर पंचायत के सामान्य बोर्ड की बैठक में बजट पर विचार विमर्श शिकायत को लेकर 1 अप्रैल से जारी किया जाएगा टोल फ्री नंबर घोसी, निज़ संवाददाता। घोसी नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में शनिवार को सामान्य बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को हुई। जिसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष मानमति देवी ने की। इस बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 54,26,24,500 रुपए का बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस संदर्भ में कार्यपालक पदाधिकारी अन्नु राय ने बताया कि शहर में स्ट्रीट लाइट, सीसीटीवी कैमरा, सड़क निर्माण, नाली एवं गली निर्माण, पेयजल की व्यवस्था प्राथमिकता के तौर पर किया जाएगा। इसके साथ ही 15 वीं एवं 16 वीं वित्त आयोग के अनुशंसा के आलोक में नगर पंचायत घोसी क्षेत्र में बारिश के पानी की संचय की भी व्यवस्था करने का प्रावधान रखा गया है। कार्य...