अररिया, मार्च 10 -- अररिया,निज संवाददाता समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में बुधवार को अररिया आ रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 54 करोड़ की लागत से हरियाबाड़ा में बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम द्वारा निर्मित अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस पुलिस लाइन का लोकार्पण करेंगे। 35 एकड़ जमीन पर बने अत्यधिक पुलिस लाइन में प्रशासनिक भवन के अलावा प्रशिक्षण केंद्र, अस्पताल, स्कूल, महिला व पुरुष बैरक, पारिवारिक आवास, अधिकारियों व कर्मियों के लिए आवास, चतुर्थ वर्गीयकर्मी का आवास निर्माण कराया गया है। पुलिस लाइन परिसर में ही मुख्यमंत्री का हेलीपैड बनकर तैयार है। मधेपुरा से मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचेंगे ।यहां पुलिस लाइन का लोकार्पण करने के बाद सड़क मार्ग से अररिया आरएस स्थित एएनएम, जीएनएम एंड पारा मेडिकल इंस्टीट्यूट भवन के निकट कोशी डेयरी प्रोजेक्ट पूर्णिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.