कटिहार, मई 16 -- कटिहार। जिले में घरेलू गैस संकट और आपूर्ति बाधित होने की अफवाहों के बीच जिला प्रशासन ने स्थिति पूरी तरह सामान्य होने का दावा किया है। शुक्रवार को जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुशील कुमार, सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी कुणाल कुमार एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी कुमार किंचित की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि जिले की सभी 54 गैस एजेंसियों के पास पर्याप्त मात्रा में एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध हैं।प्रशासन के अनुसार कटिहार, बारसोई और मनिहारी अनुमंडल क्षेत्र की एजेंसियों में वर्तमान में 14620 घरेलू और 1302 व्यावसायिक गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं। गुरुवार को 6209 बुकिंग के विरुद्ध 6573 सिलेंडरों की आपूर्ति उपभोक्ताओं को की गई। यह भी पढ़ें- जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था सामान्य अधिकारियों ने स्पष्ट किय...