कटिहार, मई 9 -- कटिहार। मध्य पूर्व में चल रहे विवाद को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही घरेलू गैस संकट की अफवाहों के बीच जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कटिहार जिले में गैस की कोई कमी नहीं है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि जिले की 54 गैस एजेंसियों में वर्तमान में 11,543 घरेलू और 1,214 व्यवसायिक गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि आठ मई को 6,414 बुकिंग के विरुद्ध 7,253 सिलेंडर उपभोक्ताओं तक पहुंचाए गए। वहीं नौ मई को भी 10,039 घरेलू सिलेंडर की आपूर्ति की जाएगी। प्रशासन ने गैस की जमाखोरी, कालाबाजारी और अवैध बिक्री रोकने के लिए 16 धावा दल गठित किए हैं। यह भी पढ़ें- 54 एजेंसियों में 11 हजार से अधिक घरेलू सिलेंडर मौजूद अब तक 788 स्थानों पर छापेमारी की जा चुकी है तथा पांच प्राथमिकी दर्ज हुई हैं। यह भी पढ़ें- नौ गैस एजेंसियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.