पूर्णिया, मई 20 -- मीरगंज, एक संवाददाता। धमदाहा प्रखंड अंतर्गत रंगपुरा दक्षिण पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन में करीब 54 एकड़ भूमि विवाद को लेकर प्रशासन की ओर से अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीओ अनुपम ने की। इस दौरान धमदाहा सीओ कुमार रविंद्र नाथ, मीरगंज थानाध्यक्ष रोशन कुमार सिंह, राजस्व कर्मचारी एवं विवाद से जुड़े सभी पक्षों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- छह बिस्वा जमीन के लिए तीन साल से हो रहे विवाद का जायजा लियाभूमि विवाद का इतिहास जानकारी के अनुसार मौजा कजरा, थाना संख्या-133 एवं हल्का रंगपुरा दक्षिण अंतर्गत लगभग 54 एकड़ जमीन को लेकर आदिवासी, शर्मा एवं रमानी समुदायों के बीच पिछले करीब दस वर्षों से विवाद चला आ रहा है। भूमि पर दावेदारी को लेकर कई बार तनाव की स्थिति भी उत्पन्न हो चुकी है, जिसके मद्देनजर प्रशासन मामले ...