बलिया, मार्च 13 -- बलिया, संवाददाता। जनपद में किडनी संबंधी समस्याएं दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। बिना डाक्टरी सलाह के ली जाने वाली दर्द निवारक दवाएं लोगों को किडनी का रोगी बना रही है। पिछले पांच वर्षों में जिला अस्पताल में अबतक 535 मरीज ऐसे आए हैं। इनकी अबतक 82 हजार 958 बार डायलिसिस कराई जा चुकी है। इनमें 118 मरीज आज भी एक्टिव है। जबकि डायलिसिस के लिए 24 मरीज वेटिंग में हैं। गुरुवार को विश्व किडनी दिवस पर जिला अस्पताल के डायलिसिस यूनिट में पूर्व मंत्री नारद राय ने मरीजों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया। उन्हें फल बांटा।पूर्व मंत्री ने कहा कि किडनी की बीमारी में इलाज के सहारे ही मरीजों की जिंदगी बढ़ाई जा सकती है। मरीजों को निराश होने की जरुरत नहीं है। सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। जिला अस्पताल में संचालित ...