534 करोड़ की सीवरेज योजना से आधे शहर को वंचित रखा : नवप्रभात
विकासनगर, मई 10 -- कांग्रेस पार्टी की शनिवार को बाबूगढ़ स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में बैठक हुई। बैठक में विधान सभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करने के साथ ही बूथ स्तर तक पार्टी संगठन को मजबूत करने और प्रत्येक बूथ के हर मतदाता तक संपर्क करने का निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। महिलाओं के उत्पीड़न और हिंसा, अत्याचार के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, जिनमें भाजपा नेताओं की संलिप्तता की बात भी आ रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के खिलाफ माहौल बना हुआ है। कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर के हर मतदाता से संपर्क कर प्रदेश सरकार की विफलताओं को बताना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.