देहरादून, फरवरी 19 -- रुद्रप्रयाग। गुप्तकाशी पुलिस ने एक व्यक्ति को 532 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए न्यायालय में पेश किया जा रहा है। साथ ही पुलिस ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि इस तरह के अपराध को बख्सा नहीं जाएगा। पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर के निर्देशों में जनपद में पुलिस नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान को तेजी से चला रही है। चैकिंग अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जनपद की एसओजी व कोतवाली गुप्तकाशी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक व्यक्ति को चरस के साथ 53 वर्षीय नरोत्तम सिंह चौहान निवासी ग्राम जग्गी बागवान जनपद रुद्रप्रयाग निवासी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि बीती शाम को कोतवाली गुप्तकाशी क्षेत्र म...