गंगापार, मार्च 3 -- कौंधियारा/करछना,हिंस। रामराज चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से भद्रताली स्थित भानु स्मृति वाटिका में स्व. भानु कुमार पांडेय की पांचवीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को निःशुल्क आरोग्य सेवा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पंजीकृत 530 मरीजों का परीक्षण कर दवाएं वितरित की गईं। शुभारंभ चिकित्सकों ने चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। नैनी के पारस मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के विशेषज्ञों ने अत्याधुनिक उपकरणों से जांच की। रक्तचाप व मधुमेह के मरीज अधिक मिले। ट्रस्ट अध्यक्ष समीर कुमार पांडेय ने जनसेवा को संकल्प बताते हुए सहयोगियों का आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...