प्रयागराज, मार्च 9 -- उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष 2025 परीक्षा 14 व 15 मार्च को जिले के 43 केंद्रों पर होगी। परीक्षा में कुल 53760 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। दोनों दिन परीक्षा दो पालियों में सुबह 10 से दोपहर 12 व शाम तीन से पांच बजे के बीच होगी। परीक्षा की तैयारियों को लेकर सभी अफसरों की मंगलवार दोपहर 12:30 बजे जिला पंचायत सभागार में बैठक होगी। इस परीक्षा के लिए जिले में 43 सेक्टर बनाए गए हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक सेक्टर व एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। एडीएम सिटी सत्यम मिश्र ने बताया कि परीक्षा की तैयारियों के लिए सभी को निर्देश दिए गए हैं। पूर्व में बताई गई गाइड लाइन के अनुसार ही काम करना है। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने परीक्षा केंद्रों पर हर वक्त मौजूद रहेंगे। जिससे पूरी परीक्षा शुचिता पूर्ण तरीके से कराई जा सके।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.