बस्ती, जून 3 -- बस्ती, निज संवाददाता। युद्ध के हालात के चलते समूचे विश्व में ईंधन का संकट खड़ा हो गया है। राष्ट्राध्यक्ष से लेकर आम नागरिक तक इससे बचने का उपाय कर रहे हैं। ऐसे में दैनिक जीवन में साइकिल का उपयोग कर बड़ी क्रांति लाई जा सकती है, जो स्वास्थ्य के साथ आर्थिक सुरक्षा का भी आधार बनेगी। इस तरह का संदेश में बस्ती में देने वाले कई लोग हैं, जो सुविधा संपन्न होने के बाद भी साइकिल से चलते हैं। यह भी पढ़ें- जरूरत नहीं सेहत के लिए खरीद रहे साइकिलसाइकिल दिवस का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2018 में तीन जून को विश्व साइकिल दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की। इसका उद्देश्य लोगों को साइकिल के उपयोग के प्रति जागरूक करना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना रहा। इस संदेश को आगे बढ़ाने का काम बस्ती के जगदी...