रामगढ़, मई 2 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ के गणीनाथ धर्मशाला परिसर में मध्यदेशीय वैश्य समिति (सत्र 2026-29) के अध्यक्ष पद के लिए रविवार को मतदान कराया जाएगा। इस चुनाव में महज 53 मतदाता ही अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जो दोनों उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला करेंगे। पिछले दिनों नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में पूरी हुई थी। सबसे पहले रुपेश गुप्ता ने नामांकन दाखिल किया, जिसके बाद सतीश गुप्ता ने भी पर्चा भरकर मुकाबले को सीधा बना दिया। निर्धारित समय तक कोई अन्य प्रत्याशी सामने नहीं आया, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि चुनाव अब दो उम्मीदवारों के बीच ही होगा। निर्वाचन पदाधिकारियों नंदकिशोर गुप्ता, रामेश्वर प्रसाद और सुबोध गुप्ता के अनुसार, रविवार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा।इसके बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। इस चुनाव की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.