हाजीपुर, जून 17 -- जंदाहा । संवाद सूत्र महिसौर थाना पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के महिसौर गांव स्थित वार्ड संख्या दो से 53 लीटर 61 मिलीलीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना अध्यक्ष चांदनी कुमारी सांवरिया को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना क्षेत्र अंतर्गत महिसौर गांव के वार्ड संख्या दो निवासी धनंजय सिंह एवं केशव सिंह द्वारा अपने घर पर अंग्रेजी शराब लाकर खरीद बिक्री की जा रही है। पुलिस जब छापेमारी को पहुंची तो पुलिस गाड़ी को देखकर दो लोगों ने भगाने का प्रयास किया। जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ा गया। यह भी पढ़ें- 53 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार पकड़े गए व्यक्ति की पहचान महिसौर वार्ड संख्या दो निवासी धनंजय सिंह एवं केशव सिंह के रूप में की गई। तलाशी...