सहारनपुर, मार्च 14 -- नकुड़। पुलिस ने आपरेशन सवेरा के तहत एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त से पुलिस ने 268 ग्राम स्मैक बरामद की। बरामद स्मैक की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 53 लाख़ 60 हजार रुपये बताई गई है। शुक्रवार को कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस नशीले पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे आपरेशन सवेरा के तहत चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने अंबेहटा-गंगोह रोड़ पर गांव अंबेहटी में जाने वाले रास्ते से गांव घाटमपुर, थाना नकुड़ निवासी राशिद को गिरफ्तार किया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त से पुलिस ने तस्करी कर ले जाई जा रही 268 ग्राम स्मैक बरामद की। उन्होंने बताया कि बरामद स्मैक की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 53 लाख़ 60 हजार रुपये है। पुलिस ने गिरफ्तार अभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.