झांसी, जून 30 -- झांसी। मंगलवार को मण्डल रेल प्रबंधक झाँसी अनिरुद्ध कुमार द्वारा झाँसी मंडल से सेवानिवृत्त हुए 53 रेल कर्मचारियों को 17.48 करोड़ का समापन भुगतान, भुगतान प्रपत्र तथा सेवा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया I सेवानिवृत समारोह का आयोजन मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय झाँसी स्थित सभागार में किया गया। सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों को एनईएफटी के माध्यम से समापन भुगतान किया गया एवं सभी सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों को पेंशन पेमेंट आर्डर भी जारी किये गये। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार शर्मा, सहायक मंडल वित्त प्रबंधक पारस राम मिश्र सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे I समारोह के अंत में मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध ने सभी सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों को भारतीय रेल में उनकी लम्बी अवधि की सफलतम सेवा के लिये बधाई दी। यह भी...