सीतामढ़ी, जून 7 -- सुरसंड,एक संवाददाता। नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही 53 बोतल देसी-विदेशी शराब को जब्त करते हुये भिट्ठा थाना की पुलिस ने रविवार को थाना क्षेत्र के श्रीखंडी भिट्ठा गांव के निकट एनएच 227 पर बाइक पर सवार दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष दीपक पटेल के अनुसार अपर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार के नेतृत्व में गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बाजपट्टी थानांतर्गत हुमायूंपुर गांव के वार्ड संख्या 11 निवासी शंकर राय के पुत्र अभिषेक कुमार व रुदौली गांव के वार्ड संख्या 11 निवासी फेकन साह के पुत्र अनूप कुमार के रूप में हुयी है। पुलिस द्वारा ली गयी तलाशी में दोनों तस्कर के पास से 180 एमएल का 46 बोतल, 750 एमएल का पांच बोतल नेपाली विदेसी व दो बोतल देसी शराब बरामद हुआ। पुलिस ने शराब व बाइक को जब्त कर लिया है। आरोपितों के विरुद्ध एफआईआर करते हुए द...