हाथरस, जुलाई 30 -- सिकंदराराऊ। प्रत्येक पूर्णिमा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए श्रवण गंगा सेवा समिति ने मंगलवार देर रात्रि 53 वीं श्रवण गंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस निःशुल्क यात्रा में आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए रवाना हुए। यह यात्रा सेवा आस्था और सामाजिक समरसता का एक उदाहरण बन चुकी है। यह भी पढ़ें- कटघर पर रामगंगा की महाआरती कीयात्रा की तैयारी लगभग 53 बसों में सवार होकर श्रद्धालू पवित्र गंगा स्नान और दर्शन के लिए गये। यात्रा का मुख्य प्रस्थान केंद्र कासगंज मार्ग स्थित सिकंदराराऊ फ्लाईओवर के निकट बनाया गया था। इसके अतिरिक्त, जलेसर, फिरोजाबाद और ट्रंडला क्षेत्र के श्रद्धालु भी अपने-अपने समिति कार्यालयों से इस यात्रा में शामिल हुए। यात्रा के संयोजक एवं समाजसेवी सर्य प्रताप सिंह सूरज'' ने बताया कि वे कई वर्षों...