भागलपुर, मई 29 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। साइबर फ्रॉड की घटनाओं पर नियंत्रण और अपराधियों पर नकेल कसने की तैयारी पूरी हो चुकी है और अब एक्शन की बारी है। मुख्यालय में आर्थिक अपराध इकाई से अलग किए जाने के बाद सीसीएसयू (साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई) का गठन कर पुलिस पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों के पदों को सृजित किया गया है और अब इकाई में उनकी पदस्थापना भी कर दी गई है। राज्यभर के विभिन्न जिलों में कार्यरत 118 पुलिसवालों की पदस्थापना साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई में की गई है। उनमें 53 पदाधिकारी शामिल हैं。 यह भी पढ़ें- 53 पदाधिकारी और 65 सिपाही संभालेंगे साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाईसात इंस्पेक्टर सहित 53 पदाधिकारी किए गए पदस्थापित पुलिस मुख्यालय में गठित साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई में पदस्थापित किए गए 53 पदाधिकारियों में सात इंस्पेक्टर, 42 ...