527 हेक्टेयर में बागवानी, जिले में पहली बार होगी हल्दी की खेती
जमशेदपुर, जुलाई 16 -- पूर्वी सिंहभूम जिले में इस बार सरकारी स्तर पर 527 हेक्टेयर में बागवानी की योजना है। इसमें बहुत सारी फसलें हैं, परंतु हल्दी की खेती का प्रयोग पहली बार होगा। 25 हेक्टेयर में हल्दी की खेती का लक्ष्य है। उद्यान विकास योजना अंतर्गत विभिन्न कार्य योजनाओं के लिए लक्ष्य कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग से जिला को प्राप्त हुआ है। इनमें सबसे अधिक रकबा सब्जी की तकनीकी खेती का प्रत्यक्षण को लेकर प्राप्त हुआ है। इसका कुल रकबा 260 हेक्टेयर है। इसमें प्रति इकाई या प्रति किसान 0.25 हेक्टेयर कृषि का लक्ष्य है। इस प्रकार 1040 किसानों को योजना का लाभ मिलेगा। उद्यान विभाग की ओर से जिन अन्य फसलों को प्रोत्साहन दिया जाना है उनमें मिर्चा, ओल, अदरख, गेंदा, ग्लेडुलस, टिश्यू कल्चर केला, संरक्षित फूलों की खेती (जरबेरा) टिश्यू कल्चर स्ट्रॉबेरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.