सीतामढ़ी, फरवरी 17 -- सुरसंड। स्थानीय पुलिस ने नियमित गश्ती के दौरान सोमवार को बाईपास चौक के निकट मादक पदार्थ चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष लालकिशोर गुप्ता के अनुसार बाईपास चौक से उत्तर दिशा में एसएच 87 पर एसआई हीरालाल पासवान के नेतृत्व में सशस्त्र बलों द्वारा गश्ती की जा रही थी। इस दौरान एक बाइक सवार युवक पुलिस वाहन को देखते ही तेजी से भागने का प्रयास करने लगा। संदेह होने पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे खदेड़कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर युवक के पास से 525 ग्राम चरस बरामद की गई। गिरफ्तार युवक की पहचान बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बखरी गांव निवासी सुरेश गोस्वामी के पुत्र रिक्की कुमार के रूप में की गई है। पुलिस ने बरामद चरस तथा बिना कागजात की अनिबंधित बाइक को जब्त कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में एफआईआर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.