नई दिल्ली, अगस्त 20 -- बिल्ड योर ड्रीम्स यानी BYD इंडिया ने भारतीय बाजार के लिए अपनी कार लाइनअप को अपडेट किया है। दरअसल, कंपनी ने इलेक्ट्रिक SUV लाइनअप में 'सीलियन 7 डायनामिक' वैरिएंट शामिल किया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 41.90 लाख रुपए तय की गई है। डायनामिक वैरिएंट, सीलियन 7 लाइनअप में एक अफॉर्डेबल एंट्री-लेवल ऑप्शन है, जो पहले से मौजूद प्रीमियम और परफॉर्मेंट ट्रिम्स के साथ जुड़ता है। इस नए वैरिएंट में 71.8 kWh की 'ब्लेड बैटरी' दी गई है, जो NEDC-सर्टिफाइड 520Km तक की ड्राइविंग रेंज देती है। वहीं, 0 से 100 km/h की स्पीड महज 7.3 सेकंड में पकड़ लेती है। ब्रांड के खास ई-प्लेटफॉर्म 3.0 पर बनी सीलियन 7 में 'सेल-टू-बॉडी' (Cell-to-Body) टेक्नोलॉजी, इंटेलिजेंट टॉर्क अडैप्टेशन कंट्रोल, पैनोरमिक ग्लास रूफ और घूमने वाला (रोटेटिंग) टचस्क्रीन इं...