एटा, दिसम्बर 14 -- एटा। विद्युत वितरण निगम 31 मार्च से पहले तक के बिजली बिल बकायेदारों को मूलधन पर 25 फीसदी छूट देने के साथ शतप्रतिशत ब्याज भी छूट दे रहा है। यह छूट दिसंबर में माह में सर्वाधिक दी जा रही है। उसके बाद भी काफी कम ही बकायेदारों ने अब तक योजना का लाभ लिया है। रविवार को विद्युत वितरण मंडल एटा के एसई सुभाष चंद्रा ने बताया कि विद्युत वितरण ग्रामीण खंड प्रथम क्षेत्र के कुल 19 हजार 247 बकायेदार उपभोक्ता विद्युत बिल राहत योजना का लाभ लेने के दायरे में हैं। इन सभी बकायेदारों पर निगम का मूलधन का 36 करोड़ रुपये के साथ 26.79 करोड़ ब्याज का बकाया है। इन सभी बकायेदारों में से 13 दिसंबर तक कुल 02 हजार 224 बकायेदारों ने ही विद्युत बिल राहत योजना का लाभ लेते हुए कुल 1.72 करोड़ का राजस्व जमा किया है। योजना का लाभ लेने वाले संबंधित बकायेदारों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.