52 होमगार्ड जवानों को तीन माह से मानदेय नहीं
धनबाद, जून 18 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। धनबाद मेडिकल कॉलेज व अस्पताल और सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की सुरक्षा में तैनात 52 होमगार्ड जवान बीते तीन माह से मानदेय नहीं मिलने से आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। जवानों ने अधीक्षक डॉ डीके गिंदोरिया को पत्र सौंपकर जल्द भुगतान कराने की मांग की। पत्र में जवानों ने कहा कि मानदेय बंद होने से परिवार का भरण-पोषण मुश्किल हो गया है। घर का राशन जुटाने, दवा का खर्च उठाने और बच्चों की स्कूल फीस जमा करने में परेशानी हो रही है। कई जवानों के सामने कर्ज लेने की नौबत आ गई है। उनका कहना है कि वे पूरी जिम्मेदारी के साथ अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं, लेकिन मानदेय नहीं मिलने से परिवारों पर संकट गहराता जा रहा है। यह भी पढ़ें- तकनीकी खामियों से फंसा स्वास्थ्य कर्मियों का मानदेय वहीं अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.