नई दिल्ली, मई 13 -- टेलीकॉम सेक्टर की चर्चित कंपनी वोडाफोन आइडिया के शेयरों में बुधवार को जबरदस्त उछाल आया है। शेयर में तेजी की वजह कंपनी से जुड़ी कुछ पॉजिटिव खबरें हैं। आइए डिटेल जान लेते हैं। इसके साथ ही शेयर को लेकर एक्सपर्ट की राय भी जानेंगे।क्या है डिटेल? वोडाफोन आइडिया लिमिटेड ने मंगलवार, 12 मई को बाजार बंद होने के बाद एक्सचेंजों को सूचित किया है कि उसका बोर्ड शनिवार, 16 मई को फंड जुटाने के प्रस्ताव पर विचार करने के लिए बैठक करेगा। फंड जुटाने का काम इक्विटी शेयरों और/या वारंट्स को तरजीही आधार पर जारी करके किया जाएगा।शेयर का परफॉर्मेंस वोडाफोन आइडिया लिमिटेड के शेयर परफॉर्मेंस की बात करें तो बुधवार को यह 52 हफ्ते के हाई पर पहुंच गया। इंट्रा-डे में शेयर 11.89 रुपये की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले 12.95 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। एक महीन...