गाजीपुर, मई 9 -- गाजीपुर, संवाददाता। अभिलेखों में कमी के कारण 52170 किसान परिवारों का प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि रोक दी गयी है। इसमें किसान परिवारों की सूचनाएं भारत सरकार के पोर्टल पर अपूर्ण पाई गयी है। जिसके कारण उनके खातो में भेजी जाने वाली 6000 रूपये की वार्षिक सहायता रूक गई है। यह राशि तीन समान किस्तों में सीधे आधार आधारित बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है। कृषि उपनिदेशक विजय कुमार ने बताया कि भारत सरकार की रिपोर्ट में सामने आया है कि 38422 किसानों ने वरासत में मिली जमीन के पूर्व भू-धारक का सही विवरण पंजीकरण के समय दर्ज नही किया। वही 7321 मामलो में एक ही जमीन पर पूर्व और वर्तमान भू-स्वामी दोनों का नाम दर्ज है। 6427 किसानों को एक फरवरी 2019 के बाद जमीन वरासत के अलावा अन्य स्रोतो से प्राप्त हुई है। जिससे वे योजना के मानकों पर खरा न...