52 स्कूली वाहनों की फिटनेस जांची, 15 को नोटिस
अमरोहा, अप्रैल 4 -- अमरोहा, संवाददाता। अनफिट स्कूली वाहनों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को परिवहन विभाग की पांच टीमों ने स्कूलों में मौके पर जाकर स्कूल बस, कैब और ठेका गाड़ियों की फिटनेस की जांच की। एआरटीओ प्रवर्तन महेश शर्मा के नेतृत्व में कुल 52 स्कूली वाहनों की जांच की गई। वहीं अनफिट 15 वाहनों के मालिकों को नोटिस जारी किए। एआरटीओ ने बताया कि शासन के निर्देश पर स्कूलों के परिसर में जाकर वाहनों की फिटनेस समेत इनमें सुरक्षा उपकरणों और चालक व स्टाफ की योग्यता के साथ ही जरूरी दस्तावेजों की जांच की जा रही है। स्कूली वाहनों के निरीक्षण के बाद आख्या निगरानी पोर्टल पर अपलोड की जा रही है। पोर्टल पर स्कूल प्रबंधनों द्वारा प्रपत्रों को उनकी वैधता की तिथि के साथ फीड किया जाना जरूरी कर दिया गया है। डीएम, एसपी, डीआईओएस, बीएसए, पीडब्ल्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.