नई दिल्ली, दिसम्बर 30 -- Cupid Share: कंडोम कंपनी क्यूपिड लिमिटेड के शेयरों में आज बुधवार को जोरदार तेजी देखने को मिली। कंपनी का शेयर बीएसई पर 3.7 फीसदी चढ़कर Rs.504.85 के ऑल-टाइम हाई स्तर पर पहुंच गया। यह इसका 52 वीक हाई प्राइस रहा। यह तेजी उस खबर के बाद आई, जिसमें कंपनी के बोर्ड ने सऊदी अरब (KSA) में एक नई एफएमसीजी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने को मंजूरी दी है। दोपहर 12:16 बजे क्यूपिड का शेयर Rs.500 पर ट्रेड कर रहा था, जो करीब 2.77 फीसदी की बढ़त दिखाता है। वहीं, इसी दौरान बीएसई सेंसेक्स 0.21 फीसदी गिरकर 84,514.9 के स्तर पर था, यानी बाजार में गिरावट के बावजूद क्यूपिड के शेयर मजबूत बने रहे।क्या है डिटेल कंपनी का कुल मार्केट कैप अब करीब Rs.13,521.35 करोड़ पहुंच गया है। गौर करने वाली बात यह है कि क्यूपिड का 52 हफ्ते का हाई Rs.504.85 और लो Rs....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.