सहारनपुर, मार्च 24 -- गंगोह। सर्वाधिक पुरातन शिक्षण संस्था हिन्दु राष्ट्रीय इण्टर कालेज के पुरातन साथी छात्रों को एक बार फिर गंगोह की याद ताजा हो गई। जिसके चलते 1974 बैच के इण्टर पास करने वाले छात्रों ने एक ग्रुप बनाकर बाकायदा एक मीट टू गैदर आयोजित की। इसके बाद अतिथि मित्रों ने कालेज पहुंचकर संस्थापकों को नमन किया और अपनी यादों को ताजा किया। सुत्रधार व्यवसाई वीरेन्द्र गर्ग के प्रयास से आयोजित स्नेह भोजवार्ता में कनाडा से आये जोगासिंह रंधावा, मेरठ से चाईल्ड स्पेशलिस्ट डा. राकेश शर्मा, राईस मिलर रामकुमार गर्ग, डॉ. सुहैल कुद्दुसी, एडवोकेट मिसबाहु इस्लाम कुरैशाी, डा. राजकुमार वर्मा, फाईनैन्सर महेन्द्र वर्मा व राकेश गर्ग रहें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...