औरंगाबाद, मई 25 -- ओबरा, संवाद सूत्र। ओबरा थाना क्षेत्र के महादेवा गांव स्थित सोन डिला में पुलिस ने छापेमारी कर 52 लीटर देसी महुआ शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान दाउदनगर थाना क्षेत्र के अछवा निवासी विमलेश चौधरी एवं छोटन चौधरी के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री पर रोक लगाने के लिए सोन इलाके में विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान दोनों को गैलन में शराब लेकर जाते समय पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार दोनों अपने गांव ले जाकर शराब बिक्री करने की फिराक में थे। यह भी पढ़ें- प्रताड़ना व हत्या का प्रयास के आरोपित समेत सात गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...