52 लाख 69 हजार रुपये की लागत से होगा निर्माण, हुआ भूमि पूजन
लखीमपुरखीरी, जून 7 -- कुम्भी ब्लाक के रोशननगर क्षेत्र में लंबे समय से खराब सड़क और जलभराव की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को जल्द राहत मिलने वाली है। विधायक अमन गिरि ने 52 लाख 69 हजार रुपये की लागत से बनने वाली 615 मीटर इंटरलॉक सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर परियोजना का शुभारंभ किया। ग्रामीणों की लगातार मांग और क्षेत्र में आवागमन की परेशानी को देखते हुए विधायक ने निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर विकास कार्यों का रास्ता साफ किया। इस परियोजना के पूरा होने से रोशननगर के लोगों को जलभराव और खराब सड़क की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी। भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए उनकी प्राथमिकता जनहित के कार्य हैं। उन्होंने निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.