52 रुपये प्रति किलो चीनी देने को खोले गए सरकारी काउंटर
लखनऊ, सितम्बर 3 -- आम लोगों को सस्ती चीनी दिलाने के लिए चीनी उद्योग व गन्ना विकास विभाग ने पहल की है। मात्र 52 रुपये प्रति किलो के हिसाब से चीनी उपलब्ध करा रही है। लखनऊ स्थित लाल बहादुर शास्त्री गन्ना किसान संस्थान परिसर में इसके लिए काउंटर खोले गए हैं।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर चीनी निगम, सहकारी चीनी मिल संघ ने चीनी विक्रय केंद्र खोले हैं। यहां पर एक किलो चीनी का पैकेट 52 रुपये, दो किलो का पैकेट 102 रुपये, पांच किलो का पैकेट 250 व 50 किलो चीनी का बोरा 2500 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है। विभाग के अनुसार, चीनी की यह विशेष बिक्री प्रत्येक कार्यदिवस में नियमित रूप से संचालित होगी। आम नागरिक सुबह 10 से शाम 5 बजे तक गन्ना किसान संस्थान परिसर में चीनी बिक्री केंद्र पर जाकर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। बिक्री केंद्र पर उपभोक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.