अयोध्या, अप्रैल 19 -- अयोध्या, संवाददाता। रामधाम में यातायात की नई व्यवस्था लागू करने से पहले दो दिन का ट्रायल पूरा हुआ। दो दिन का ट्रायल पूरा होने के बाद जिला प्रशासन अब यातायात और सुरक्षा को लेकर मंथन करेगा। इससे पहले रामपथ सहित संपर्क मार्गो के सभी 52 बैरियर से वाहनों के आवागमन की रोक हटा दी गई थी। दो दिनों में माल वाहन से लेकर चार पहिया तक सभी मार्गो पर फर्राटा भरते नजर आए। टेढ़ी बाजार से लेकर लाता मंगेशकर चौराहे के बीच केवल श्रीराम अस्पताल से लेकर हनुमान गढ़ी तिराहे तक यानी लगभग डेढ़ सौ मीटर तक की दूरी में ही वाहनों अधिक संख्या दिखाई दी। यह भी पढ़ें- जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर नई पार्किंग नीति लागू, शुल्क में राहत दूसरी तरफ अन्य दिनों की तरह संपर्क मार्गो पर भी जाम की स्थिति नही रही। लेकिन वहीं दूसरी तरह यह भी दिखाई दिया कि इन दो दिनों पर स...