बक्सर, जून 6 -- आरोप-प्रत्यारोप रैयतों ने कहा कि उनसभी ने नियमानुसार जमीन की खरीददारी की सदर सीओ की रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी बक्सर, हमारे संवाददाता। शहर के गोलंबर स्थित 52 बीघा जमीन के मुद्दे ने तूल पकड़ लिया है। एक तरफ जहां एडीएम ने सीओ से रिपोर्ट मांगी है वही रैयतों ने कहा कि उनसभी ने नियमानुसार जमीन की खरीददारी की है। प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि तत्कालीन डीएम अमन समीर के पत्र के आलोक में एडीएम ने सदर सीओ से पुन: रिपोर्ट की मांग की है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। यह भी पढ़ें- डीएम के पत्र से पशु मेला की 52 बीघा जमीन का मामला गरमायारैयतों का दावा वहीं दूसरी ओर रैयत मिथिलेश सिंह, रूपेश कुमार मिश्रा, हरेंद्र तिवारी, राम लाल साह, प्रभात कुमार प्रधान, ललन पांडेय, बलवंत पाठक, सचिता पाठ...